आदिवासी लोक कला (नर्तक) दलों से 10 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
सक्ती, 07 नवम्बर 2026: शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति, आदिवासी लोक कला महोत्सव’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आदिवासी लोक कला (नर्तक) दलों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे आदिवासी लोक कला (नर्तक) दल, जिनकी वेशभूषा एवं वाद्ययंत्र पूर्णतः जनजातीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हों, वे दिनांक 10 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती में प्रस्तुत कर सकते हैं।
