November 14, 2026

प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने का आरोपी जेल दाखिल

DSC-11.26

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी को थाना पुलगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महरून रंग की फूल टी-शर्ट एवं काले रंग की पैंट पहने हुए शिवनाथ नदी पचरी , पुलगांव के पास प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना पुलगांव पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोमेश्वर साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बजरंग चौक , वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की कुल 395 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं बिक्री रकम 500 रूपये बरामद की गई। बरामद सामाग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 987/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना पुलगांव के थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया गया , जिसमें शामिल पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

सोमेश्वर साहू उम्र 25 वर्ष निवासी – बजरंग चौक , वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की कुल 395 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और बिक्री रकम 500 रूपये नगद कुल जप्त सामाग्री की अनुमानित कीमत 1,58,500 रूपये।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाईयों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे का अवैध कारोबार समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिये गंभीर खतरा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।