नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल
नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज प्रार्थी घनश्याम सोनकर उम्र 31 वर्ष सोनकर पारा थाना धमधा जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ओमकुमार सिन्हा निवासी बागेश्वर सिटी राजनांदगांव के द्वारा उसे तथा उसके परिचितों को आबकारी विभाग में एवं शराब दुकान में नौकरी लगने का झांसा देकर कुल 476817 रूपये जिसमें शुभम सोनकर का 100000 रूपये , गजेन्द्र सोनकर का 90000 रूपये , प्रियांश सोनकर से 12000 रूपये तथा हेम सिंह साहू का 120000 रूपये को फोन पेन एवं स्केनर के माध्यम से दिया है।
इसके अलावा प्रियांश सोनकर 108000 रूपये नगद , गजेन्द्र सोनकर 30000 रूपये नगद , नागेश 37000 रूपये कुल 651817 रूपये लेकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश बागेश्वर सिटी राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी का अपराध घटित करना स्वीकर किया। धारासदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना धमधा पुलिस ने आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारआरोपी –
ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश 31 वर्ष बागेश्वर सिटी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।
