April 17, 2026

नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी, एक अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

020325

नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी, एक अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

नये शैक्षणिक सत्र 2025-26,के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।नये शिक्षा सत्र से फिर से सरकारी स्कूल खुल जाएंगे।डीईओ डीडी रजक ने बताया कि छात्रों को हिंदी गणित विषय का अभ्यास कराया जाएगा।

सीखेंगे गणित के गुणा-भाग….

कक्षा 9 व 10वीं में विद्यार्थियों को सत्र 2025- 26 के अध्यापन से संबंधित मूल अवधारणाओं का अभ्यास कराया जाएगा। उन्हें हिन्दी में श्रुत लेख, मात्रा की त्रुटियां इत्यादि में सुधार कराया जाएगा। अंग्रेजी में शब्दकोष से शब्द, अपठित गद्यांश हल करना, ग्रामर का अभ्यास कराया जाएगा। गणित में गुणा, भाग, भिन्न, आकृतियां व ज्यामिति संबंधी आवश्यक प्रश्न दिया जाएगा और उनका अभ्यास कराया जाएगा। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के स्तर की प्रारंभिक तैयारी व पाठ्यक्रम को शीघ्र पूर्ण कर पुनरावृत्ति की वार्षिक कार्य योजना शिक्षकों की सहायता से तैयार कराई जाएगी।

इनका कहना है….

नए सत्र 2025- 26 के लिए कैलेंडर जारी हो गया है। हम 10 मार्च को प्राचार्यों की बैठक बुलाएंगे। इसमें नए सत्र की गतिविधियां समय पर कराने व (कक्षा 8 से 11) तक के परिणाम समय पर जारी कराने निर्देशित करेंगे।
डीडी रजक, डीईओ रायसेन

1 अप्रैल से होगी नए सत्र की शुरूआत..

सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रेल से होगी। इसमें सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियां होंगी। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए जो निर्देश जारी किए हैं उनके अनुसार, एक अप्रेल को प्रत्येक हायर सेकंडरी व हाईस्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।

सभी परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम (कक्षा 8 से 11) 20 मार्च तक जारी करना होगा। नवीन शैक्षणिक सत्र एक अप्रेल प्रारंभ हो रहा है। पूर्व कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अस्थाई रूप से अगली कक्षा मे दाखिला दिलाया जाएगा।