August 21, 2026

Aaj Ka Rashifal 21 August 2026: जानें 21 अगस्त 2026 का अपना दैनिक राशिफल और सटीक उपाय

Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 August 2026: जानें 21 अगस्त 2026 का अपना दैनिक राशिफल और सटीक उपाय

Aaj ka rashifal 21 August 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में मंगल, बुध और गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र के होकर के वृश्चिक राशि में, शनि के नक्षत्र में, मंगल की राशि में चंद्रमा विराजमान हैं। जो कि अच्छा नहीं माना जाता है, थोड़ा सा यह नुकसानप्रद हो सकता है जनमानस के लिए। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि

थोड़ा बच के पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरीके की कोई रिस्क लेने लायक नहीं है, खासकर शारीरिक रूप से। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है आपकी। निवेश भी करना थोड़ा सा ठीक नहीं होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे थोड़ा ध्यान रखिएगा। ऐसे प्रेम बना रहेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी होगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

थोड़ा डिस्टर्बिंग टाइम रहेगा। छोटी-मोटी चोट-चपेट लग सकता है या शारीरिक कुछ छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापारिक स्थिति आपकी काफी अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि

भावुक हो के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। थोड़ा गृह कलह के भी संकेत हैं। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी हो सकती है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी, पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करें, उनके चरणों में लाल कुछ भी अर्पित करें, शुभ होगा।

तुला राशि

धन का आवक बढ़ेगा, कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। अपनों की संख्या, मित्रों की संख्या बढ़ेगी। निवेश मत करिएगा क्योंकि किसी को रुपये देंगे तो वापस आना मुश्किल हो जाएगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य काफी बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

मन परेशान रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ी खर्च की अधिकता भी अनाप-शनाप खर्च बने रहेंगे। प्रेम-संतान काफी सुधार की तरफ, व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा का योग, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

You may have missed