June 7, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में हादसा जहां यात्रियों से भरी बस में लगी आग

141124

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में हादसा जहां यात्रियों से भरी बस में आग

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में हादसा हो गया. जहां यात्रियों से भरी बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी. इस बीच पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर बस का टायर फट गया. जिसके बाद बस में आग लग गई.

बस में आग लगता देख चालक और परिचालक समेत यात्री बस से बाहर भगने लगे. सभी ने बस से भागकर अपनी जान बचाई. इसके बाद देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं है. ना ही कोई हताहत हुई है.

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी 42 यात्री सुरक्षित हैं. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की 3 गाड़ियां मौक पर पहुंची. फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

You may have missed