आज का राशिफल 19 सितंबर 2026: कर्क राशि में मंगल-गुरु की शुभ युति, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 19 September 2026,मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं। अब कहा जाएगा कि नीच का मंगल उच्च के गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं, तो यह स्ट्रक्चर है। जब भी गुरु उच्च का होगा और वहां पर मंगल जाएगा, तो मंगल नीच का होगा। लेकिन मंगल यहां पर मूल त्रिकोण का है। किसी भी कारण से खराब फल देने वाला नहीं है। मंगल और गुरु का संयोग एक ऐसी ऊर्जा जिसमें पवित्रता है, एक ऐसी ऊर्जा जिसमें सौम्यता है। बहुत बड़ी यह बात होगी, बहुत शुभ बात होगी।
इसको किसी भी तरीके से अगर कोई गलत तरीके से आपके सामने पेश करता है, गलत तरीके से बताता है, तो मत लेना। शुभ घड़ी है। केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में। चंद्रमा मूल नक्षत्र के होकर के, केतु के नक्षत्र के होकर के धनु राशि में। इसमें पैदा हुए बच्चों की मूल की शांति कराई जाती है। राहू कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि-
भाग्य साथ देगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि-
व्यावसायिक सफलता मिलेगी और पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि, स्वास्थ्य मध्यम है, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि-
ऐसे शब्द साधक जहां कठोर भाषा के प्रयोग की जरूरत है वहां कर लेंगे और जहां मृदुभाषी बनना है वहां मृदुभाषी भी बन लेंगे। दोहरा आय आएगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अत्यधिक शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि-
बहुत दिनों से जो परेशानी चल रही थी, अब जाकर ऐसा समय आया है कि आनंदमय जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। एक-दो दिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा बचकर पार करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सा ध्यान देकर खर्चा करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। थोड़ा गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाइएगा। लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर भी मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
पराक्रमी बने रहेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। सरकारी तंत्र से बस पंगेबाजी मत करिएगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छा है। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा, नवप्रेम का आगमन होगा अगर आप सिंगल हैं तो। और अगर आप प्रेम में चल रहे हैं तो शादी-ब्याह तय होगा या परिपक्वता की तरफ जाएंगे। अद्भुत समय। निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
शुभता के प्रतीक बनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम हो गया है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
