गला दबाकर महिला की हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
मुंगेली – प्रेम संबंध के चलते पत्नि बनाकर घर ले जाने की बात से परेशान होकर रास्ते से हटाने की मंशा से गला दबाकर महिला की हत्या करने के आरोपी को थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत दिवस 13 अप्रैल को प्रार्थी/परिजन निवासी सेतगंगा ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका 12 अप्रैल से 13 अप्रैल के दरम्यानी रात घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी , सुबह देखे तो घर पर नहीं थी। इसके बाद 13 अप्रैल को लगभग ग्यारह – बारह बजे गाड़ाघाट के पगडंडी रास्ता में एक महिला का शव पडे़ होने की सूचना मिली। परिजनों द्वारा जाकर देखने पर मृतिका का शव होने की पहचान होने पर रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवीनत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आसपास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर की सूचना पर संदेही लालाराम यादव को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था , इसी दौरान मृतिका द्वारा आरोपी लालाराम यादव को पत्नि बनाकर अपने घर ले जाने की बात बोलकर परेशान करती थी। जिस पर आरोपी लाला यादव के द्वारा क्रोधित होकर मृतिका को रास्ता से हटाने की नियत से 12 अप्रैल को मृतिका को फोन कर बुलाया और मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम गाड़ाघाट के पास ले जाकर गला को दबाकर हत्या कर दिया एवं मृतिका के मोबाईल को ग्राम छटन के तालाब में फेंकना बताया और जुर्म कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी लालाराम यादव के निशानदेही पर आरोपी के 01 नग टेक्नो मोबाईल एवं मृतिका की 01 नग की-पेड मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-28 बी-7299 को जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुूंटे थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा , सउनि विजय बंजारा , आरक्षक पारसमणी भास्कर , जितेन्द्र खाण्डेकर , तीजराम यादव एवं समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी –
लालाराम यादव पिता बट्टा यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम – शुक्लाभांठा , थाना – फास्टरपुर-सेतगंगा , जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़)।
