मनेंद्रगढ़ में हुआ “मिस्टर, मिस, मिसेज, टीन और किड्स ऑफ कोरिया 2025” का भव्य आयोजन
फैशन, टैलेंट और कल्चर का बेहतरीन संगम, युवाओं को मिला नया मंच
रिपोर्ट | इतेश न्यूज़ सर्विस, रायपुर
इतेश सोनी / जगन्नाथ बिसोई रायपुर/मनेंद्रगढ़ – फैशन, कला और प्रतिभा को एक साथ मंच देने वाला बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “मिस्टर, मिस, मिसेज, टीन और किड्स ऑफ कोरिया 2025” का भव्य आयोजन होटल हसदेव इन में सम्पन्न हुआ। यह रंगारंग कार्यक्रम ममता ब्यूटी एकेडमी एवं स्टार स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसने प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चला, जिसमें फैशन शो के साथ-साथ सिंगिंग, डांसिंग, ब्राइडल शो, मेहंदी और पोस्टर पेंटिंग जैसी बहुआयामी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। शहर और आसपास के इलाकों से आए दर्जनों प्रतिभागियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे फिल्म अभिनेता आकाश सोनी, अभिनेत्री काजल सोनबर, और अभिनेता कीर्ति प्रकाश जायसवाल, जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई, जिन्हें ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विजेताओं की सूची:
• मिस्टर कैटेगरी
विजेता: तौकीफ | प्रथम रनरअप: प्रिंस | द्वितीय रनरअप: अमित देवांगन
• मिस कैटेगरी
विजेता: दीक्षा कश्यप | प्रथम रनरअप: सिया सिंह चौहान | द्वितीय रनरअप: श्रेया हलदार
• मिसेज कैटेगरी
विजेता: रंजना सिंह ठाकुर | प्रथम रनरअप: ज्योति तिवारी
• टीन कैटेगरी (गर्ल्स)
विजेता: वैभवी | प्रथम रनरअप: दिव्यांशी द्विवेदी
• टीन कैटेगरी (बॉयज)
विजेता: लोचन साहिस | प्रथम रनरअप: शुद्धांशु
• किड्स कैटेगरी
विजेता: अवनी | प्रथम रनरअप: ध्रुवी माणिकपुरी | द्वितीय रनरअप: रेहांशी साहू
• ब्राइडल प्रतियोगिता
विजेता: दीपिका बर्मन
• मेहंदी प्रतियोगिता
विजेता: मौली
आयोजन का उद्देश्य:
संयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य केवल फैशन शो कराना नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के हर राउंड में प्रतिभागियों ने जिस निष्ठा और जुनून के साथ प्रदर्शन किया, वह प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता पटेल व कमल सारथी (ऑर्गेनाइज़र), तथा मैनेजमेंट टीम के सदस्य पल्लवी देवांगन, और छब्बी सोनकर की विशेष भूमिका रही।
मीडिया सहभागिता:
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे ENS News Media Group के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार एतेश सोनी और पत्रकार जगन्नाथ बिसोई, जिन्होंने न केवल आयोजन को मीडिया में प्रमुखता से स्थान दिया, बल्कि मंच पर उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ाया। ENS टीम की सक्रिय भागीदारी आयोजन की सफलता में अहम रही।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और नई उम्मीदों के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में इसे और भी बड़े पैमाने पर आयोजित करने की घोषणा की।
