September 29, 2026

कलेक्टर श्री हरीश एस.ने जिला कोषालय का किया वार्षिक निरीक्षण

181024

कलेक्टर श्री हरीश एस.ने जिला कोषालय का किया वार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण को देख सराहा

जगदलपुर,कलेक्टर श्री हरीश एस.ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण कर अमले की उपलब्धता एवं कार्यालयीन कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया और व्यवस्थित संधारण को देखकर सराहना व्यक्त की।

कलेक्टर श्री हरिस ने रोस्टर के अनुरूप डबल लॉक का वार्षिक निरीक्षण कर डबल लॉक में सुरक्षित मूल्यवान वस्तुओं सहित स्टाम्प एवं अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी ली और सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉम्प वेण्डरों को समय पर स्टॉम्प जारी किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी ने कोषालय में कार्यालयीन कामकाज एवं अमले के बारे में अवगत कराया।