September 30, 2026

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

181024

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

जगदलपुर ,कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम रेटावण्ड निवासी कनकीबाई की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री बलदेव को, तहसील नानगुर ग्राम चेरबहार कैकागढ़ निवासी नीलावती की मृत्यु पानी में डूबने से पति श्री जलधर को, ग्राम टोण्डापाल निवासी आरव कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बल्लू कश्यप को, ग्राम नानगुर निवासी मनोराम बघेल की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती पुरनी बघेल और ग्राम बड़ेबादाम निवासी सुकरी कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री मोतो कश्यप प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

You may have missed