August 13, 2026

ग्राम ताराशिव में धूमधाम से मनाया गया हरेली पर्व: ‘शंभू शिवा प्रिय सेवा गौ धाम’ में हुआ गौ पूजन एवं वृक्षारोपण

ग्राम ताराशिव में धूमधाम से मनाया गया हरेली पर्व: ‘शंभू शिवा प्रिय सेवा गौ धाम’ में हुआ गौ पूजन एवं वृक्षारोपण

ताराशिव (तिल्दा): ग्राम ताराशिव स्थित ‘शंभू शिवा प्रिय सेवा गौ धाम’ के तत्वाधान में लोक पर्व हरेली के शुभ अवसर पर ‘हरेली पर्व एवं गौ पूजन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संपूर्ण ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ

कृषि यंत्रों व गौ माता का पूजन: पारंपरिक रीति-रिवाज से कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात गोवंश एवं पशुधन के लिए विशेष भोजन (चारा व खली) का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वृक्षारोपण: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने गौ धाम परिसर में पौधारोपण किया।

मिठाई वितरण: पर्व की खुशी में गांव के बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति

इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता ताराशिव के सरपंच प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से तिल्दा ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष व मोहगांव सरपंच हरीश वर्मा, खपरिकला सरपंच रामेश्वर साहू, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल के भारत वर्मा, ग्राम ताराशिव के उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

दीपक वर्मा

युवा अध्यक्ष – कुर्मी समाज तिल्दा राज

अध्यक्ष – भाजपा युवा मोर्चा, तिल्दा शहर