June 6, 2026

चाहते है लंबे काले और चमकदार बाल?, डाइट में शामिल करें ये खास चीजें…

210925

चाहते है लंबे काले और चमकदार बाल?, डाइट में शामिल करें ये खास चीजें…

बालों के विकास और घनेपन के लिए खाद्य पदार्थ: लंबे, घने और स्वस्थ बाल पाने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल (जैसे कि तेल, मास्क या शैम्पू) ही नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण यानी हेल्दी डाइट भी बेहद जरूरी होती है. बालों की ग्रोथ सीधा आपके खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी होती है. आज हम यहाँ कुछ जरूरी पोषक तत्व और खानपान की चीज़ों के बारे में बताएंगे जो बालों की ग्रोथ में मदद करती हैं.

बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व

प्रोटीन – बाल मुख्यतः केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं.
स्त्रोत – अंडा, दालें, दूध, पनीर, चिकन, सोया

बायोटिन (Vitamin B7) – बालों की जड़ों को मज़बूती देता है.
स्त्रोत – अंडे की जर्दी, नट्स, बीज, शकरकंद, केला

ओमेगा-3 फैटी एसिड – स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है.
स्त्रोत – अखरोट, अलसी के बीज, मछली (सैल्मन)

आयरन – खून में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं.
स्त्रोत – हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गुड़, अनार, चुकंदर

विटामिन A, C और E – स्कैल्प की हेल्थ और बालों की चमक बनाए रखते हैं.
स्त्रोत – गाजर, संतरा, आंवला, बादाम, सूरजमुखी के बीज

जिंक और सेलेनियम – बालों के झड़ने से बचाते हैं.
स्त्रोत – कद्दू के बीज, साबुत अनाज, दालें

बालों की ग्रोथ के लिए हेल्दी आदतें

1. रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लें.
2. पानी भरपूर पिएँ (कम से कम 8-10 गिलास).
3. अत्यधिक स्ट्रेस से बचें.
4. हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का कम इस्तेमाल करें.
5. नियमित तेल मालिश करें (नारियल तेल, अरंडी तेल या आंवला तेल से).

You may have missed