August 7, 2026

US Open: ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया, कोहनी की चोट के कारण लिया फैसला

230725

US Open: ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया, कोहनी की चोट के कारण लिया फैसला

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। झेंग घुटने की चोट से जूझ रही हैं जिसके कारण वह इस टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। यूएस ओपन 24 अगस्त से शुरू होगा। इस 22 वर्षीय चीनी खिलाड़ी ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि उनकी दाहिनी कोहनी में लगातार दर्द के कारण उन्हें आर्थोस्कोपिक सर्जरी करानी पड़ी है।

दुनिया की छठी रैंक की खिलाड़ी झेंग पिछले महीने विंबलडन में पहले दौर में हार गई थीं। झेंग ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि उन्हें ठीक होने में महीनों लगेंगे, इसलिए यह तय है कि वह 24 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। उनकी जगह फ्रांस की लेओलिया जीनजेन को यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में शामिल किया गया है।