August 7, 2026
Rashifal
  • ​मेष- मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दूसरों की मदद करने में आत्मिक खुशी मिलेगी। आप सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। संतान पक्ष की और से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज भाग्य जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
  • वृषभ– वृषभ राशि के लिए आज विजयादशमी का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। आज परिवार के सदस्यों से आपका तालमेल बना रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है।
  • मिथुन-मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके बीच मधुर संबंध बना रहेगा। आज पिता से आपको आशीर्वाद और लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। आज सायंकाल के समय किसी प्रिय एवं वरिष्ठ व्यक्ति के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।
  • कर्क- कर्क राशि के लिए आज विजयदशमी का दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपको खुशी मिलेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। विवाह योग्य जातको के विवाह की बात फाइनल हो सकती है। अगर आपने कारोबार में नई योजनाएं बनाई हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग आज यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा आज सुखद और सफल रहेगी।
  • ​सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में सफलता और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा में आज आपको सम्मान और लाभ मिलेगा। शाम के समय आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपके घर आज किसी मित्र मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद लेंगे।
  • कन्या- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्सावर्धक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में भी आप आज सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आप आज धर्म कर्म दान पुण्य के काम भी कर सकते हैं।
  • ​तुला- ला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। कारोबार व्यापार में भी आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन मिलेगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
  • वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में लाभ मिलेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा। लेकिन आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। आपको आज कोई खुशखबरी भी मिलेगी।
  • धनु- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आप आज कोई नया काम शुरू करेंगे तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज बड़े भाई और पिता से सहयोग मिलेगा। आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज किसी रिश्तेदार को पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दिक्कत आ सकती है। आप आज जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। आपकी शाम आज रोमांटिक रहने वाली है। आज आप अपने घरेलू सामान की खरीदारी पर भी कुछ पैसा खर्च करेंगे।
  • ​मकर- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको आज पिता की ओर से लाभ मिलेगा। आपको आज भाग्य अपने काम में सफल बनाएगा इसलिए जो काम आप फंसा हुआ है उसे पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल रहेगा, बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। यात्रा पर जाने का भी प्रसंग बनता दिख रहा है।
  • ​कुंभ- कुंभ राशि के जातको का मन आज चंचल रह सकता है। मौज मनोरंजन में आपकी आज रुचि रहेगी। आप आज कोई भौतिक सुख साधन प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज परिवार के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको आज जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आप मिष्ठान भोजन का आनंद ले सकते है। किसी की शादी की बात चल रही है तो आज बात पक्की हो सकती है।
  • मीन- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। आप आज मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आज दांपत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आज आप आज आपको अपने व्यवसाय या किसी पारिवारिक कारण से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आप आज दान पुण्य और धर्म कर्म के काम कर सकते हैं।