HDFC CEO की याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने खुद को अलग किया
HDFC CEO की याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने खुद को अलग किया
मुंबई ,बॉम्बे हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने अब तक एचडीएफसी बैंक के सीईओ और एमडी शशिधर जगदीशन की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट द्वारा दायर शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। जहां कुछ जजों ने ट्रस्ट या उसके लिए पेश होने वाले वकीलों के साथ काम करने का हवाला दिया, वहीं एक जज ने गुरुवार को स्वेच्छा से खुलासा किया कि उनके पास एचडीएफसी बैंक के कुछ शेयर हैं।
जगदीशसन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ट्रस्ट की ओर से पेश वकील नितिन प्रधान ने आपत्ति जताई। इसके बाद जस्टिस एमएस सोनक और जितेंद्र जैन की बेंच ने खुद को अलग कर लिया और कहा कि मामले को दूसरी बेंच के सामने रखा जाएगा।
