June 24, 2026

गांजा बिक्री करने के महिला सहित तीन आरोपी जेल दाखिल

DSC246263

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलग – अलग स्थानों पर घेराबंदी कर गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे महिला सहित तीन आरोपियों को एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति एवं एक महिला अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास , टप्पा तालाब के बाजू सुलभ शौचालय के पास सारथी पारा तथा टप्पा तालाब के बाजू दाई दीदी भवन सारथी पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चन्दू देवांगन , महेश सारथी एवं मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी बताया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण –

चन्दू देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी – राजीव नगर वार्ड क्रमांक 02 दुर्ग , महेश सारथी उम्र 56 वर्ष निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला दुर्ग और मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी उम्र 26 वर्ष निवासी सारथी मोहल्ला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय , परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।