कुर्मी समाज के युवा स्वस्थ समाज की ओर- दीपक वर्मा
कुर्मी समाज के युवा स्वस्थ समाज की ओर- दीपक वर्मा
तिल्दा नेवरा (कुबेर भूमि)। विगत दिनों छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज का प्रकरण बैठक कुर्मी बोर्डिंग में राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर 30 प्रकरणों में से 19 प्रकरणों का निवारण किया गया साथ हीं युवा अध्य्क्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में रूक्ररूहॉस्पिटल खरोरा के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सर्व समाज के 80 लोगो ने अपना इलाज करा कर निःशुल्क दवाई प्राप्त किया जिसमें, क्वक्क, शुगर, सर्दी, खासी, बुखार, सिर दर्द, कमर दर्द पेट दर्द, हाथ पैर दर्द आदि समस्या थी।
युवा अध्य्क्ष दीपक वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की समाज के राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा तथा वरिष्ठ जनो ने मुझे जो अहम जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिस करूँगा। समाज में कोई भी पद हमे सेवा के लिए नियुक्त किया जाता है। चाहे वह कोई भी पद में समाज के पदाधिकारी होने पर हमे सिर्फ़ समाज का ही हित सोचना चाहिए और समाज को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए इसके लिए कार्य करना चाहिए । समाज के युवा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेकर स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहे है। स्वास्थ्य शिविर युवा कार्यकर्णी के सहयोग के बिना असंभव हो जाता है।
हर समाज में युवाओं का साथ जरूरी है। राजमंत्री दौलत धुरंधर, अनिल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष जीवन ज्योति रक्तदान समिति छत्तीसगढ़, युवा मुख्य संरक्षक सोमनाथ पैकारा, पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष नुतन कुमार बंछोर, पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष कपिल कश्यप, युवा महामंत्री अनिल वर्मा (विश्रामपुर), देवेंद्र वर्मा जोता सरपंच, संदीप वर्मा सतभावा सरपंच , विश्वनाथ वर्मा, मनहरण वर्मा, ऋषि वर्मा, प्रवीण वर्मा उपराज मंत्री आदि वरिस्टजन मेरा हर कदम पर मार्गदर्शन करते आए है ।
