June 14, 2026

राज्य के विकास में व्यापारियों और उद्योगों की भूमिका अमूल्य : MP बृजमोहन अग्रवाल

200425

राज्य के विकास में व्यापारियों और उद्योगों की भूमिका अमूल्य : MP बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, MP बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। अग्रवाल ने कहा, यह संस्था हमेशा प्रदेश के व्यापारियों की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा करती रही है और राज्य के आर्थिक विकास में एक सशक्त भागीदार रही है। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज न केवल एक व्यापारी संगठन है, बल्कि प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का एक मजबूत स्तंभ है।

राज्य के विकास में व्यापारियों और उद्योगों की भूमिका अमूल्य है। उद्योग जहाँ रोजगार के नए अवसर सृजित करते हैं, वहीं व्यापारी वर्ग वस्तुओं और सेवाओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। आइए, हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा दें, ताकि हमारा प्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके

You may have missed