‘द फैमिली मैन 3’ मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज…
‘द फैमिली मैन 3’ मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज…
एक्टर मनोज बाजपेयी की प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इस सीरीज के लिए फैंस काफी बेताब हैं. हाल ही में मेकर्स ने सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ के नए सीजन के रिलीज डेट की घोषणा की तारीख का ऐलान कर दिया है.
इस दिन जारी होगा रिलीज डेट
बता दें कि आज सोमवार यानी 27 अक्टूबर को प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ‘द फैमिली मैन 3’ को लेकर एक जानकारी शेयर किया गया है. पोस्ट में मेकर्स ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस पोस्ट में निर्माताओं ने बताया कि इस सीरीज के रिलीज डेट का एलान 28 अक्टूबर को किया जाएगा.
वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं. इस बार उनके साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्शन में जुड़े हैं. इस बार श्रीकांत तिवारी का टकराव दो दुश्मनों- जयदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा. पहले के मुख्य किरदार भी सीरीज का हिस्सा हैं, जैसे प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अलेशा ठाकुर (धृति तिवारी) और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) आदि है.
बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में आया था. फिर दूसरा सीजन साल 2021 में आया था. पिछले दोनों सीजन दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रहे थे. अब इस तीसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
