डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 फ़िल्म का चौथा गाना “देख देख के” यूट्यूब पर हुआ रिलीज़
इतेश सोनी रायपुर- छत्तीसगढ़ की पहली महिला फ़िल्म निर्मात्री भारती वर्मा कृत डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का चौथा गाना “देख देख के” गोल्डन ड्रीम यूट्यूब पर 22 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजे रिलीज़ किया गया है गाना रिलीज़ होते ही दर्शकों को काफ़ी पसंद आ रहा है आपको बता दूँ इससे पहले रिलीज़ हुए इस फ़िल्म के तीनों गाने यू ट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं
गानों पर मिलियन व्यू है और उनके फ़िल्म का चौथा गाना भी रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है यह फ़िल्म 20 दिसंबर को प्रदेश के समस्त सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज़ की जाएगी तो देखना न भूलें डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2
