June 6, 2026

‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल की आंखों में दिखे आंसू, जीप चलाते हुए सेट पर ली एंट्री…

171225

‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल की आंखों में दिखे आंसू, जीप चलाते हुए सेट पर ली एंट्री…

एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेडेट अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है. ये फिल्म अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी है. पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी पहली बार एक पब्लिक इवेंट में नजर आए हैं.

सनी देओल हो गए भावुक

बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर लॉन्च पर फिल्म की पूरी टीम साथ में मौजूद थी. इस दौरान उनके आंखों में आंसू साफ नजर आ रहा था. इस दौरान लोगों ने भी उनके लिए हूटिंग करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है. टीजर लॉन्च इवेंट में डायलॉग बोलने से पहले वो भावुक हो गए और आंखों में आंसू भर आए थे. इस इवेंट में सनी देओल ने जीप चलाते हुए सेट पर एंट्री लिया है. उनके साथ इस जीप में वरुण धवन और अहान शेट्टी भी बैठे थे. हालांकि इस दौरान दिलजीत दोसांझ कहीं नजर नहीं आए हैं.

कैसा है ट्रेलर

2.04 मिनट के फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर की शुरुआत फाइटर प्लेन और गोलियों से हो रही है. इसी के बाद सनी देओल की आवाज में सुनाई देती है और वो कहते हैं- ‘तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे. आसमान से, जमीन से, समंदर से. सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे. जो आंखों में आंखें डालकर, सीन ठोकर कहेगा कि हिम्मत है तो आ ये खड़ा है हिंदुस्तान. सामने आए इस टीजर में मेकर्स ने सनी देओल के साथ वरुण धवन,अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ को भी दिखाया है.

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी मूवी?

बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सिक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन , अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं.

You may have missed