August 8, 2026

सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए,जिसके झटके हैदराबाद समेत महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के कई जिलों में महसूस किए गए

041224

सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए,जिसके झटके हैदराबाद समेत महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के कई जिलों में महसूस किए गए

तेलंगाना में बुधवार (4 दिसंबर 2024) की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके हैदराबाद समेत महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के कई जिलों में महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर गहराई में था।

भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर भागने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन थोड़ी देर तक हिलती रही, जिसे उन्होंने महसूस किया। वहीं जो लोग कुर्सी पर बैठे थे, उसमें कई तो झटके की वजह से नीचे गिर गए।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र मुलुगु जिले का मेदाराम इलाका है। मेदाराम में 4 सितंबर 2024 को करीब एक लाख पेड़ गिर गए और अब इसके ठीक चार महीने बाद उसी इलाके में भूकंप आया है।

भूकंप के इस झटके को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। भूकंप के इस तेज झटके से किसी के हताह