June 6, 2026

एसएसपी अग्रवाल ने दिये लम्बित विभागीय जांच के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश

SP2

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा आज जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में लंबित विभागीय जांच एवं विभागीय जांच में माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये स्थगन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों की अनुविभागवार समीक्षा की गई एवं जिन अनुविभाग में प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया जा रहा है , उनके प्रभारियों को नियमानुसार समय पर निराकरण के सख्त निर्देश दिये गये। साथ ही जिन विभागीय जांच में  न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया है , उन प्रकरणों से स्थगन हटाने हेतु माननीय न्यायालय से नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशीत किया गया। बैठक में सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर , अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , श्रीमती पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई जिला दुर्ग एवं समस्त पुलिस अनुविभाग के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed