June 6, 2026

शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह: पंडित नंदकिशोर चौबे ने सुनाई भगवान शिव की महिमा

IMG-20250205-WA0023

इतेश सोनी गरियाबंद- तहसील मुख्यालय मैनपुर में बिजली ऑफिस के पास 3 फरवरी से 9 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस धार्मिक आयोजन को ग्रामवासी जयंतीनगर एवं शांतिनगर मोहल्लेवासियों के सौजन्य से आयोजित किया गया है। कथा वाचक पंडित नंदकिशोर चौबे के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण की कथा का वाचन किया जा रहा है।

शिव पुराण सुनने से चित्त शुद्ध होता है

कथा व्यास पंडित नंदकिशोर चौबे महाराज ने शिव महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि यह भवबंधन रूपी रोग को नष्ट करने वाली कथा है। भगवान शिव की कथा सुनने और उसका हृदय से मनन करने से मन चित्त की शुद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

इस धार्मिक आयोजन में मैनपुर क्षेत्रभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। भक्तिमय वातावरण में भक्तजनों की श्रद्धा देखते ही बन रही है। यह आयोजन 9 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

You may have missed