वरिष्ठ संघ प्रचारक डॉ. शंकर राव का निधन, CM साय ने जताया शोक
वरिष्ठ संघ प्रचारक डॉ. शंकर राव का निधन, CM साय ने जताया शोक
रायपुर,वरिष्ठ संघ प्रचारक डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। हिंदू स्वयंसेवक संघ के अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में तत्ववादी जी ने संघ की गौरवशाली विरासत का विस्तार किया। उन्होंने औषधि विज्ञान के प्रख्यात विद्वान के रूप में असंख्य छात्रों के बीच एक अमिट विरासत छोड़ी।
उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
