June 7, 2026

नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन 30 मई तक

020525

नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन 30 मई तक

कोण्डागांव, 02 मई 2025,छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा नगर सेना विभाग के 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून .2025 दिन रविवार को राज्य के 04 जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की जाएगी।

कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए शारीरिक दक्षता में पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाईट
http://vyapamcg.cgstate.gov.in
लिंक में जाकर पंजीयन एवं ऑनलाईन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2025 सायं 05 बजे तक है।