April 17, 2026

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया

310325

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया

आईपीएल 2025, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-11 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रनों से जीत हासिल की. राजस्थान ने सीएसके को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो लक्ष्य से थोड़ी दूर रह गई.राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शुरुआती दो मैच गंवाए. पहले राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 44 रनों से शिकस्त मिली. फिर उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 8 विकेट से पराजित किया. दूसरी तरफ सीएसके ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराकर सीजन का शानदार आगाज किया.

हालांकि उसे दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 रनों से हार झेलनी पड़ी.टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 0 के स्कोर पर रचिन रवींद्र का विकेट गंवा दिया. रचिन को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके बाद राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की. राहुल त्रिपाठी टच में दिख रहे थे, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने विकेट गंवा दिया. राहुल को श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने चलता किया. हसारंगा ने इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ शिवम दुबे (18) और विजय शंकर (9) को भी अपनी फिरकी में फंसाया.