September 30, 2026

जांजगीर एसपी के सामुदयिक कार्य से सबरिया समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन

DSC93265

देश भर के पुलिस अधिकारियों ने की प्रशंसा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया कार्य सामुदायिक पुलिसिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने जिले के सबरिया समुदाय जो लम्बे समय से अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों में संलग्न था , इस समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये अभिनव पहल की। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और विश्वास के साथ संवाद स्थापित कर समुदाय को जागरूक किया गया तथा उन्हें इस कुरीति से बाहर निकलने के लिये प्रेरित किया गया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये , जिससे उन्होंने अवैध कार्यों को त्यागकर वैध और सम्मानजनक जीवन अपनाया। इस प्रयास से ना केवल अपराध में कमी आई , बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला। उनके इस सराहनीय कार्य की प्रस्तुति राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में दी गई , जहां देश भर के पुलिस अधिकारियों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह पहल दर्शाती है कि यदि पुलिस संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करे , तो समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

You may have missed