May 6, 2026

लोकप्रिय गायक दर्शन रावल ने की अपनी बेस्ट फ्रेंड धारल सुरेलिया से शादी

180125

लोकप्रिय गायक दर्शन रावल ने की अपनी बेस्ट फ्रेंड धारल सुरेलिया से शादी

लोकप्रिय गायक दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धारल सुरेलिया के साथ शादी कर ली है. दर्शन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इस खास पल की जानकारी दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, “My Best Friend Forever”. इन तस्वीरों में दर्शन और धारल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन की ये प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

दर्शन रावल की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज ने जमकर प्यार बरसाया. कमेंट सेक्शन में बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई.

दर्शन और धारल की जोड़ी पर फैंस फिदा

दर्शन रावल के फैंस उनके गानों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. धारल के साथ उनकी जोड़ी को देखकर फैंस काफी खुश हैं. शादी की तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री को देख फैंस ने इन्हें परफेक्ट कपल बताया. शादी की तस्वीरें देखने के बाद कमेंट में किसी ने लिखा, “पिक्चर परफेक्ट कपल,” तो किसी ने कहा, “आप दोनों को ढेर सारी खुशियां.

गानों से दिलों पर किया राज, अब शादी से जीता दिल

दर्शन रावल अपनी शानदार आवाज और रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं. “तेरा ज़िक्र,” “भुला दूंगा,” और “तू मिलेया” जैसे हिट गानों के जरिए उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बनाई है. अब अपनी शादी की खबर से उन्होंने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज दिया है.

शादी के बाद फैंस की बढ़ी उम्मीदें

दर्शन रावल के फैंस अब उनकी जिंदगी के नए फेज और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं. उनकी शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शन जल्द ही अपने नए गाने के साथ लौटेंगे, जो उनकी नई शुरुआत को और भी खास बनाएगा.

You may have missed