June 6, 2026

निक जोनस ने भारत में अपने एनजीओ के विस्तार का किया ऐलान…

250925

निक जोनस ने भारत में अपने एनजीओ के विस्तार का किया ऐलान…

ग्लोबल स्टार प्रियांका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने बुधवार को भारत में नया विस्तार करते हुए को-फाउंडेड एनजीओ का ऐलान किया है. निक भारत के स्थानीय ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर डायबिटीज से पीड़ित युवाओं की मदद का काम करेंगे.

क्या है इस एनजीओ का मकसद?

‘बियॉन्ड टाइप 1’ संगठन की स्थापना डायबिटीज को लेकर पुरानी धारणाओं को तोड़ने के मकसद से की गई है. इसका उद्देश्य यह भी है कि डायबिटीज के बाद एजुकेश, मजबूत सपोर्ट सिस्टम और देखभाल न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है.

भारतीय संगठनों के साथ मिलकर काम

बता दें कि ‘बियॉन्ड टाइप 1’ की सीईओ डेबोरा डुगन ने एक बयान में कहा, ‘भारत में अपने विस्तार के रूप में हम उन स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो हर दिन इन प्रणालियों का निर्माण कर रहे हैं. हम उस समुदाय के साथ खड़े हैं, जो पहले से ही डायबिटीज पीड़ितों के लिए जीवन के अर्थ में बदलाव कर रहे हैं और सकारात्मकता ला रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियांका चोपड़ा इन दिनों वे अपनी आगामी अमेरिकी कॉमेडी फिल्म, ‘जजमेंट डे’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके अलावा वे एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ (एसएसएमबी 28) में भी नजर आ सकती है.

You may have missed