समाचार पृष्ठ विशेष -: छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग: नितिन दुबे का स्टारडम बुलंदियों पर
इतेश सोनी रायपुर – छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय और सफल सिंगर नितिन दुबे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी मधुर आवाज़ और शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें राज्य के सबसे बड़े सुपरस्टार सिंगर बना दिया है। लाखों प्रशंसकों की दीवानगी, सुपरहिट गानों की लंबी कतारें और जबरदस्त स्टारडम ने उन्हें छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री का बेताज बादशाह बना दिया है।
स्टेज शो में जबरदस्त क्रेज
नितिन दुबे का स्टारडम इतना बड़ा है कि उनके लाइव स्टेज शो को देखने के लिए लोग हजारों किलोमीटर दूर से भी आते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके कार्यक्रमों में जबरदस्त भीड़ उमड़ती है और उनके हर गाने पर दर्शक झूम उठते हैं। लोगों की डिमांड पर अब वह न केवल अपनी आवाज़ से, बल्कि ऑन-स्क्रीन अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
सुपरहिट गानों की लंबी लिस्ट
रायगढ़ वाला राजा
चंदा रे
चांदनी 2
गोंदा तोला रे
हाय रे मोर नीलपरी
इन गानों ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोरे हैं और हर वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बना ली है।
सफलता की परिभाषा: क्या सोचते हैं नितिन दुबे?
हाल ही में, जब हमारी समाचार एजेंसी ने सुपरस्टार सिंगर नितिन दुबे से बातचीत की, तो उन्होंने सफलता को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “आज की युवा पीढ़ी सफलता का सही मतलब नहीं समझ पा रही है। सिर्फ सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होना सफलता नहीं है। असली सफलता यह है कि आप अपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कर सकें, आपका खुद का घर हो और आपका भविष्य सुरक्षित हो। इसलिए युवाओं को सिर्फ कमाई पर ध्यान देने के बजाय अपने फ्यूचर को सुरक्षित करने की ओर ध्यान देना चाहिए।”
नितिन दुबे की इस सोच ने उन्हें न केवल एक बेहतरीन सिंगर बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी बना दिया है। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। आज नितिन दुबे सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संगीत का गौरव बन चुके हैं।
