August 12, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, मंडल अध्यक्ष सोनटेके ने दिया प्रमाण पत्र

d10b5e28-598c-45ba-8286-776cb0060e7c

इतेश सोनी गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान जारी है। प्राथमिक सदस्य बनने के बाद अब पार्टी ने तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य अभियान भी शुरू कर दिया है। 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन भाजपा के सक्रिय बने। जिला भाजपा कार्यालय में गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को मौजूदगी में उन्हें भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना ही गर्व की बात है। भाजपा सिद्धांत और अनुशासन वाली पार्टी है, पार्टी के जिम्मेदारी भरे दायित्व का निर्वहन करने हेतु सक्रिय बनना जरूरी है। भाजपा के रीति नीति और संगठन के अनुरूप उन्होंने 100 से अधिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बने है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो काम करने वालो और मेहनत करने वालों को सम्मान देती है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से जिन्होंने 100 से अधिक सदस्य बना लिए तत्काल अपने मंडल अध्यक्ष ने मिलकर सक्रिय सदस्य बनने की अपील भी की। इस अवसर पर राधेश्याम सोनवानी, धनराज विश्वकर्मा, मोहित हरपाल भी उपस्थित थे।

You may have missed