April 26, 2026

मोदी सरकार का प्रयास: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम

150325

मोदी सरकार का प्रयास: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम

नई दिल्ली/रायपुर,महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत किया है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड का व्यापक उपयोग किया है और साइबर अपराध से निपटने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्य बिंदु:

महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का प्रभावी उपयोग

निर्भया फंड का 76% उपयोग किया गया।

महिला सुरक्षा बढ़ाने के लिए ₹7712.85 करोड़ आवंटित बजट में से ₹5846.08 करोड़ का उपयोग।

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना देशभर में 14,658+ महिला हेल्प डेस्क स्थापित।

महिलाओं की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास।

साइबर अपराधों से सुरक्षा

33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर फॉरेंसिक सह-प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित।

24,264 व्यक्तियों को साइबर अपराधों से निपटने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मोदी सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए गए ये प्रयास महिलाओं के सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी नए कदम उठाती रहेगी।

https://x.com/BJP4India/status/1900924569189577218

 

You may have missed