November 15, 2026

जिला पंचायत अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु मेरिट सूची व प्रतीक्षा चयन सूची जारी

cropped-Samachar-prishth

जिला पंचायत अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु मेरिट सूची व प्रतीक्षा चयन सूची जारी

बेमेतरा,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपेक्ष्य में जिला पंचायत बेमेतरा अंतर्गत 08, 11 एवं 14 नवंबर 2024 को शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय जिला बेमेतरा में पदवार कौशल परीक्षा तद्धपरांत 22 एवं 25 नवंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्र. 01 में साक्षात्कार आयोजित किया गया।

जिसमें जनपद स्तर पर रिक्त संविदा तकनीकी सहायक-04 पद हेतु कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार उपरांत चयन समिति द्वारा किए गए सूक्ष्म परीक्षण के आधार पर अभ्यर्थियों का मेरिट सूची, मुख्य चयन सूची, प्रतीक्षा चयन सूची, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का प्राप्तांक को जिले की वेबसाईट
www.bemetara.gov.in
पर अपलोड किया जा रहा है एवं कार्यालयीन सूचना फलक पर भी देखा जा सकता है।