October 5, 2026

छत्तीसगढ़ी फिल्म “चल निपोर” का मेगा ऑडिशन कल रायपुर में

IMG-20250127-WA0015

इतेश सोनी रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुनर को दिखाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आ रहा है। श्री राम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “चल निपोर” के लिए 2 फरवरी को रायपुर में मेगा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता रामनाथ साहू, निर्देशक विष्णु शर्मा, लेखक दिलीप कौशिक और प्रोडक्शन हेड कादिर खान की टीम कल रायपुर पहुंचेगी। यह ऑडिशन नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका देगा।

ऑडिशन से जुड़ी मुख्य जानकारी:

 

तारीख: 2 फरवरी 2025

 

समय: सुबह 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

 

स्थान: रायपुर (विस्तृत स्थान आयोजनकर्ताओं से संपर्क कर प्राप्त करें)

 

आयु सीमा:

मुख्य अभिनेता: 25 से 28 वर्ष

मुख्य अभिनेत्री: 18 से 25 वर्ष

चरित्र कलाकार: 35 से 45 वर्ष

फिल्म के डिजिटल पार्टनर ई.एन.एस. हैं, जो इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करेंगे। श्री राम फिल्म्स की पूरी टीम इस आयोजन को लेकर उत्साहित है और नए कलाकारों को मौका देने के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक प्रतिभागी तय समय पर ऑडिशन में भाग लेकर अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

इतेश सोनी, पत्रकार