धारदार चाकू से लोगो को डराने धमकाने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर आम लोगो को डराने धमकाने के आरोपी को घेराबंदी कर थाना तोरवा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार ने अरविन्द तिवारी को बताया जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग , अड्डेबाजी चेकिंग एवं निगरानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस 23 जून को थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह , प्रशिक्षु उपनिरीक्षक काजल धनंजय एवं थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही थी। दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोलबम चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है , जिससे क्षेत्र में भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित हो रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुये पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी बलबीर ध्रुव को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 346/2026, धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तोरवा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
