बिग बॉस के घर में मालती चाहर के भाई दीपक चाहर ने ली एंट्री, कहा- मेरे आने का एक ही मकसद …
बिग बॉस के घर में मालती चाहर के भाई दीपक चाहर ने ली एंट्री, कहा- मेरे आने का एक ही मकसद …
एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है. हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर के क्रिकेटर भाई दीपक चाहर ने मजेदार एंट्री किया है. प्रोमो में मालती सोते दिख रही हैं, जिसके बाद वो अपने भाई को देखकर चौंक जाती हैं. इसके बाद दीपक घरवालों के सामने मालती की पोल-पट्टी खोलते हैं.
मालती के चेहरे पर आई खुशी
बता दें कि सामने आए प्रोमो में दिख रहा है कि खर्राटे लेकर सो रही मालती चाहर जैसी ही अपने भाई दीपक चाहर को देखती हैं वो चौंककर उन्हें गले लगाती हैं. इसके बाद बिग बॉस उनका स्वागत करते हैं. घर में दीपक चाहर ने अपने घर में आने के पीछे के मकसद का खुलासा किया है.
प्रोमो में दीपक चाहर सबके सामने बोलते हैं, ‘मैं इस घर में एक ही मकसद से आया हूं. मेरी बहन ने जिंदगी में एक रोटी का टुकड़ा बनाकर नहीं खिलाया. खाना यही बनाएगी और मैं खाना खाकर जाऊंगा.’ इस पर मालती बोलती हैं, कितना झूठा आदमी है. तभी अश्नूर दीपक को पानी देती हैं. इस पर दीपक बोलते हैं, पानी मांगा, पानी भी नहीं दिया.’ मालती दीपक को प्यार से मारती हैं. गौरव बोलती हैं, ‘मालती सोच रही होगी, घर से कोई क्यों आया.’
बता दें कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहरइन दिनों बिग बॉस 19 का हिस्सा हैं. उनके लिए एल्विश यादव वोट्स मांग रहे हैं. अब ऐसा माना जा रहा है कि उनके फैन्स के सपोर्ट्स से मालती को फायदा मिलेगा और वोटिंग ट्रेंड्स में वह ऊपर आ सकती हैं.
