October 1, 2026

मुंगेली जिले में बड़ा हादसा स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे…

090125

मुंगेली जिले में बड़ा हादसा स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए. दबे मजदूरों को निकालने में प्रशासन जुटा हुआ है. वहां से दो मजदूरों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दबे मजदूरों को निकालने में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक स्टील प्लांट के चिमनी गिरने से दो मजदूर घायल हो गए वहीं कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार दोपहर में यह हादसा हुआ. निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है.

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो मजदूरों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंगेली जिले के एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल मजदूरों को बचाया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई और मजदूर फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं. घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है. ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

You may have missed