जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी…
जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी…
एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. लेकिन अब दोनों ने अपनी राहें जूदा कर लिया है. दोनों का रिश्ता टूट गया है और कपल का तलाक होने वाला है. सोशल मीडिया पर इस कपल के तलाक को लेकर तरह-तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं. वहीं, अब एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए माही विज ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
एक्ट्रेस के हवाले से किया गया कमेंट
बता दें कि जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम पर Thought Ful नाम के पेज से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें माही के हवाले से एक कमेंट लिखा गया- ‘आधिकारिक रूप से पांच मिनट पहले मेरा तलाक हुआ है. मुझे पता है कि कुछ लोग इस पर बधाई देंगे, लेकिन मेरे लिए ऐसे परिदृश्य मायने नहीं रखते. तलाक होना हमेशा दुखद ही होगा.’ इस पोस्ट पर माही विज ने कमेंट किया है.
लीगल एक्शन लेंगी माही
वहीं, इस पोस्ट पर माही विज ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लोगों को हिदायत दी है. उन्होंने कमेंट लिखा- ‘झूठी बातें पोस्ट मत करिए. मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी’. इस कमेंट में एक्ट्रेस ने शायद तलाक को लेकर उनकी तरफ से की गई कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है. फिलहाल माही के इस कमेंट से उनके फैंस ने राहत की सांस ली है कि शायद तलाक की बात झूठी हो सकती है.
साल 2011 में हुई थी शादी
बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी किया था. साल 2017 में इस कपल ने दो बच्चों- खुशी और राजवीर को गोद लिया था. अगस्त 2019 में कपल के घर बेटी तारा का जन्म हुआ. कथित तौर पर शादी के 14 साल बाद यह खूबसूरत जोड़ी अलग हो रही है. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

