April 25, 2026

इशिका यादव मोर छंइहा भुंईया 3 में लीड रोल में, दर्शकों के दिलों पर फिर करेंगी राज

IMG_20250319_000658

इतेश सोनी रायपुर – छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री इशिका यादव जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म “मोर छंइहा भुंईया 3” में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इशिका इससे पहले भी कई बड़ी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में काम करने की उनकी खास रुचि ने उन्हें दर्शकों के बीच और भी लोकप्रिय बना दिया है।

फिर आएगी ब्लॉकबस्टर फिल्म की अगली कड़ी

“मोर छंइहा भुंईया” फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, जिसके पहले दोनों भाग बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर चुके हैं। पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सतीश जैन ने किया है। इस फिल्म में तीन भाइयों की कहानी को दिखाया जाएगा, जिसमें मन कुरैशी, दीपक साहू, दीक्षा जायसवाल, लक्षित झांजी और एल्सा घोष जैसे कई चर्चित कलाकार भी नजर आएंगे।

इशिका यादव की खासियत जो बनाती हैं उन्हें सबकी पसंद

इशिका यादव अपनी सरलता और मधुर स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी सहजता और नम्रता न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके प्रशंसकों को भी खूब पसंद आती है। चाहे बड़े कलाकार हों या छोटे, सभी के साथ उनका व्यवहार एक समान रहता है, जो उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग पहचान दिलाता है।

बहुत जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

“मोर छंइहा भुंईया 3” पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इशिका के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनकी अदाकारी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देगी बल्कि पारिवारिक मूल्यों और भावनाओं को भी मजबूती से उकेरेगी।

 

अब देखना होगा कि इस बार इशिका यादव अपने अभिनय से दर्शकों पर क्या नया जादू बिखेरती हैं!

You may have missed