भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया… रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से दर्ज की जीत
भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया… रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से दर्ज की जीत
भारत vs पाकिस्तान एशिया कप 2025 : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की, जिसमें अभिषेक शर्मा की फिफ्टी और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी मुख्य भूमिका निभाई।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 58 रन की पारी खेली। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन जोड़े। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।
भारत की बल्लेबाजी
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन की शानदार फिफ्टी खेली। शुभमन गिल ने 47 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
इस दौरान संजू सैमसन 13 रन पर और कप्तान सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हुए। तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किए।
भारत : अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
