भारत ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, 148 साल के इतिहास में दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा
भारत ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, 148 साल के इतिहास में दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा
इंग्लैंड दौरे पर गई शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को सीरीज से पहले कमतर आंका जा रहा है, लेकिन इस युवा टीम ने सबको गलत साबित करते हुए अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। भले ही भारत चार टेस्ट के बाद सीरीज में 1-2 से पिछड़ा हुआ है, लेकिन अब तक खेले गए सभी सेशन को देखे तो ज्यादा भारत के ही नाम रहे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने अंत में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के जबड़े से मैच को निकालकर ड्रॉ कराया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट के 148 इतिहास में ऐसा नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक दुनिया की कोई टीम नहीं बना सकी है।
ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ा टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने किसी एक सीरीज में 7 बार 350 प्लस का स्कोर किया है। भारत ने इस सीरीज के चार मैचों की 8 पारियों में से सात में 350 प्लस रन का स्कोर किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था, जिसने 6-6 बार एक सीरीज में तीन बार 350 प्लस रन के आंकड़े को पार किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 1920-21 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 6 बार 350+ रन का स्कोर किया था।
किसी एक टेस्ट सीरीज में किसी टीम के सबसे ज्यादा बार 350+ स्कोर 7 बार – भारत बनाम इंग्लैंड, 2025 (अवे) 6 बार- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1920/21 (होम) 6 बार- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1948 (अवे) 6 बार – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1989 (अवे)
