June 6, 2026

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी अनन्य तामस्कर ने देश भर में तीसरी रैंक हासिल की ..

081224

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी अनन्य तामस्कर ने देश भर में तीसरी रैंक हासिल की ..

रायपुर। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है फाइनल रिजल्ट के साथ आंसर की भी जारी की गई है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज लेती है। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी अनन्य तामस्कर ने इस परीक्षा में देश भर में तीसरी रैंक हासिल की है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा के माध्यम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में एलएलबी में एडमिशन होता है।

1 दिसंबर 2024 को ऑफलाइन मोड में फ्लैट 2025 का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा देश के 25 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में 141 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो घंटे की थी। अब कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की साइट consortiumofnlus.ac.in पर रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी साइट पर विकसित कर अपना रिजल्ट रिकॉर्ड कार्ड देख सकते हैं।

You may have missed