कमर दर्द का घरेलू इलाज: रोज खाली पेट खाएं ये, कुछ ही दिन में दिखाई देगा असर…
कमर दर्द का घरेलू इलाज: रोज खाली पेट खाएं ये, कुछ ही दिन में दिखाई देगा असर…
अधिकतर महिलाएं कमर दर्द की परेशानी से जूझती हैं. काम का दबाव, थकान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी इसके पीछे की बड़ी वजह होती है. कई बार महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए एलोपैथिक दवाइयों का सहारा लेती हैं, लेकिन इससे कुछ और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.
अगर आप भी लंबे समय से कमर दर्द से परेशान हैं, तो अब आपको ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. एक आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं — और वो भी सिर्फ़ 15 से 20 दिन में.
सुबह-शाम सिर्फ दो चीज़ें खाएं
इस नुस्खे के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है. बस सुबह खाली पेट 10 दाने भुना हुआ चना और रात को 20 दाने भीगी हुई किशमिश खानी है. ध्यान रखें कि इन्हें अच्छे से चबा-चबाकर खाएं. कुछ ही दिनों में आप खुद फर्क महसूस करेंगी.
जानिए इस उपाय से क्या-क्या फायदे मिलते हैं
1. कमर दर्द से राहत
चना और किशमिश दोनों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है. यह खून बढ़ाने में मदद करता है और जब शरीर में खून की कमी नहीं रहती तो कमर दर्द जैसी समस्या भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है.
2. इम्युनिटी होती है मजबूत
ये दोनों चीज़ें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को मजबूत बनाती हैं. खासतौर पर चना प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है, जबकि किशमिश में पोटेशियम और विटामिन बी6 होता है.
3. कब्ज की समस्या दूर होती है
चना और किशमिश में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, जिससे कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है.
4. लिवर को मिलती है ताकत
सुबह खाली पेट इनका सेवन लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और उससे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है.
5. स्किन को बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग
इस नुस्खे का फायदा सिर्फ शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी दिखता है. रोज़ाना चना और किशमिश खाने से त्वचा में चमक आती है और स्किन हेल्दी बनती है.
