गुरिंदरवीर सिंह ने इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
गुरिंदरवीर सिंह ने इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
मुंबई,गुरिंदरवीर सिंह ने शुक्रवार को बेंगलुरु में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 10.20 सेकंड का समय निकालकर अक्टूबर 2023 में मणिकांत होबलीधर के 10.23 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गुरिंदरवीर से मणिकांत दो सेकंड धीमे रहे, जबकि अमलान बोरगोहेन 10.43 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने 2021 में 10.27 सेकंड के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी बेहतर किया।
इस दौरान होबलीधर ने अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड में 0.01 सेकंड का सुधार भी किया। गुरिंदरवीर और होबलीधर क्रमशः लेन 5 और लेन 6 में खड़े थे और दौड़ की शुरुआत से ही वे एक-दूसरे से बराबरी पर थे, लेकिन आखिरकार गुरिंदरवीर ने आगे निकलकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। सिंह ने इससे पहले 2024 फेडरेशन कप और 2021 और 2024 राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। गुरिंदरवीर सिंह, मणिकांत होबलीधर, अमलान बोरगोहेन और अनिमेष कुजूर को इस श्रेणी में भारत के शीर्ष धावक माना जाता है। लेकिन कुजूर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। अमलान बोरगोहेन 200 मीटर श्रेणी में मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।
