अनम TVS मैनपुर मे TVS RIDER के न्यू वेरिएंट का हुआ ग्रैंड लॉन्च
इतेश सोनी गरियाबंद- अनम TVS मैनपुर के तत्वाधान में TVS रेडर के न्यू वेरिएंट की ग्रैंड लॉन्चिंग का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से विधायक जनक ध्रुव जी हाथों ग्रैंड लॉन्चिंग का प्रोग्राम सम्पूर्ण हुआ। लॉन्चिंग प्रोग्राम में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं व पत्रकार भी शामिल हुए।

अनम TVS मैनपुर के संचालक जावेद मेमन ने TVS रेडर के न्यू वेरिएंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया टीवीएस रेडर के इस नए वेरिएंट में जहां एक तरफ फर्स्ट इन सेगमेंट बूस्ट मोड दिया गया है, वहीं इसमें नया कलर ऑप्शन और रेड अलॉय भी दिया है। टीवीएस का दावा है कि रेडर भारत की सबसे तेज 125 सीसी मोटरसाइकल है और टेक फीचर्स के मामले में भी पूरी तरह लोडेड है
