August 8, 2026

विवाद के बीच नयनतारा और धनुष हाल ही एक शादी में हुए शामिल एक-दूसरे को किये नजरअंदाज

221124

विवाद के बीच नयनतारा और धनुष हाल ही एक शादी में हुए शामिल एक-दूसरे को किये नजरअंदाज

धनुष और नयनतारा के बीच इस वक्त एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड दे फेयरी टेल’ को लेकर विवाद चल रहा है। धनुष के कमेंट के बाद नयनतारा ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। इस विवाद के बीच नयनतारा और धनुष हाल ही एक शादी में शामिल हुए और एक-दूसरे को नजरअंदाज करते आए।

धनुष और नयनतारा फिल्म प्रोड्यूसर आकाश भास्करन की शादी में शामिल हुए थे। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। धनुष या नयनतारा को अंदाजा भी नहीं होगा कि वो इस शादी में एक-दूसरे से टकरा जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धनुष और नयनतारा मैरिज हॉल में बैठे हैं।

एक-दूसरे से नजरें बचाते दिखे धनुष और नयनतारा

वीडियो में धनुष और नयनतारा एक-दूसरे से नजरें बचाते आए। उन्होंने एक-दूसरे को देखा तक नहीं और मुंह फेरे बैठे रहे। धनुष और नयनतारा सामने की लाइन में बैठे थे। जहां धनुष की नजर सामने स्टेज पर थीं, वहीं नयनतारा एक मेहमान से बात करती दिखीं। पर उन्होंने आपस में न तो बात की और ना ही एक-दूसरे को देखा।

धनुष और नयनतारा के बीच विवाद क्यों?

दरअसल नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ के लिए धनुष से उनकी फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सॉन्ग और विजुअल्स इस्तेमाल करने की परमिशन मांगी थी। इस फिल्म में नयनतारा भी थीं। पर धनुष ने मना कर दिया। लेकिन नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म के 3 सेकेंड के विजुअल्स इस्तेमाल कर लिए गए। धनुष ने चोरी का आरोप लगाते हुए नयनतारा को 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेज दिया।

इसी पर नयनतारा भड़क गईं और उन्होंने धनुष को खरी-खोटी सुनाते हुए सोशल मीडिया पर ओपन लेटर लिखा। नयनतारा ने लेटर में लिखा था कि धनुष अपने पिता और भाई की वजह से स्टार बने, जबकि उनका खुद का कोई गॉडफादर नहीं था। नयनतारा ने यह भी लिखा था कि वह अपने स्ट्रगल के कारण फिल्म इंडस्ट्री में खड़ी हैं और कामयाब हैं।