November 16, 2026

तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलटने से मछुआरे की हुई मौत

030525

तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलटने से मछुआरे की हुई मौत

बालोद, तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। ग्राम बोरिद सोमन निसाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया।

जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए। स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लगातार गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह डेम में तैरते शव को बाहर एसडीआरएफ ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

 

You may have missed