April 19, 2026

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 170 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

110925

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 170 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

बलौदाबाजार। पलारी थाना अंतर्गत ग्राम खैरी में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को खैरी निवासी आरोपी नरेश कुमार घृतलहरे, मनीष घृतलहरे, रूस्तम घृतलहरे, विजय रात्रा एवं हीरालाल रात्रा के कब्जे से 170 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त किया गया एवं 800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।

महुआ शराब का बाजार मूल्य 34,000 रुपये एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य 48,000 रुपये होना पाया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल एवं हमराह थाना स्टाफ, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी.माधव राव, मनराखन नेताम उपस्थित।